हल्द्वानी:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोह, पत्रकारों ने अधिकारियों संग खेली होली…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह मधुबन बैंकट हॉल में संपन्न हुआ। इस दौरान पत्रकारों अधिकारियों और राजनेताओं ने जमकर होली खेली। प्रभाकर जोशी एंड ग्रुप द्वारा गाये गए गीतों पर लोग जमकर थिरके। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक सुमित ह्रदयेश भी पत्रकारों के साथ खूब थिरके, सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाइयां दी, इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी, प्रकाश हरबोला, आर एफ सी हरवीर सिंह, एस पी सिटी हरबंश सिंह, एस पी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, सी ओ लालकुआं शांतनु परासर, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष तारा जोशी, जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट, जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, हर्ष रावत, शेर अफगान, शोएब अहमद, डॉ ए एन तिवारी, गोविंद बिष्ट, भूपेश कन्नौजिया, संजय कुमार, राजेन्द्र बिष्ट, दीप बिष्ट, विनोद कांडपाल, विनोद कुमार, शरद पांडे, जिलाध्यक्ष उधम सिंह नगर राजीव चावला, गुड्डू रजवार, चंद्रप्रकाश, नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।