हल्द्वानी: तीर्थ की मयार्दाओं को तार-तार कर रही सरकार, आप कार्यकर्ताओं ने की ये मांग…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: आम आदमी पार्टी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की गई। छोटी दीपावली पर्व के बावजूद आप के कार्यकर्तांओं ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार आज देवस्थानम बोर्ड के विरोध में देवलचौड़ चौराहे पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल ने कहा कि प्राचीन काल से आदि गुरु शंकराचार्य ने हमारे पंडे पुजारियों को तीर्थस्थलों पर सेवा का अधिकार दिया है, भाजपा सरकार उनके अधिकारों को समाप्त कर धर्म के विरुद्ध कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार तीर्थ की मयार्दाओं को तार-तार कर रही है, जिसे किसी सूरतेहाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को हिंदू धर्म के खिलाफ बताया है और इसे तुरंत भंग करने की मांग की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हीरा सिंह कोरंगा, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज बिष्ट, सर्किल प्रभारी संजय कश्यप, सूरज कुमार, श्याम सिंह कार्की, बंटी मौर्य, गुलाब सिंह मेहरा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।