हल्द्वानी: सुबह-सुबह इस हाल में मिली युवक की लाश, पुलिस में मचा हडक़ंप…

खबर शेयर करें

HALDWANI CRIME NEWS: हल्द्वानी के गौला पुल के पास शव मिलने से हड़कंप मच गया है वही शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। पूरा मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है जहां से कुछ दूरी पर गौला पुल के नीचे 23 वर्षीय युवक लखन का शव मिला है । वही अभी तक युवक के मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है एसओ नीरज भाकुनी ने जानकारी देते बताया कि पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है, कि आखिर युवक की मौत कैसे हुई ?

आज सुबह लगभग 7 बजे थाना बनभूलपुरा पुलिस को सूचना मिली कि गौला पुल के नीचे एक अज्ञात शव पङा है। सूचना मिलने पर मौके पर अपने अधिनिस्थो के साथ पहुँचे थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने मामले की जांच शरू की। पता चला कि मृतक मूल रूप से रामनगर की जाटव बस्ती का रहने वाला हैं, जिसका नाम लखन पुत्र संजय हैं। वह 23 साल का है। मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।