हल्द्वानी: कालाढूंगी में खुलकर सामने आयी आम आदमी पार्टी में बगावत, जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा देते हुए लगाये ये गंभीर आरोप…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: उत्तराखंड में सरकार बनाने का दांवा कर रही आम आदमी पार्टी को लगातार झटके पर झटके लग रहे है। सबसे ज्यादा घमासान नैनीताल जिले में देखने को मिला है। जहां पहले टिकट कटने के बाद आम आदमी पार्टी द्वारा नैनीताल से भुवन आर्य ने इस्तीफा दिया। वहीं अब कालाढूंगी विधानसभा से टिकट न मिलने से खफा संतोष कबड़वाल ने पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए पार्टी से अलविदा कर दिया। जिससे बाद उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक आम आदमी पार्टी में हलचल मच गई है।

आपकों बता दें कि संतोष कबड़वाल एक साल से चुनाव की तैयारी में लगे थे, बकायदा उन्होंने स्टाम्प पेपर पर अपने वादे लिखकर घर-घर पहुंचाये थे, लेकिन आम आदमी पार्टी ने नाकांकन की सुबह कालाढूंगी सीट पर प्रत्याशी फाइनल किया। जिसमेें कांग्रेस छोडक़र आयी मंजू तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया। जिसके बाद पार्टी के अंदरखाने कार्यकर्ताओं में उबाल देखने को मिला। ऐसे में कालाढूंगी दावेदारी कर रहे संतोष कबड़वाल के अलावा अन्य दावेदार मंजू तिवारी के पक्ष में खड़े नहीं हुए।

अब आज संतोष कबड़वाल ने अपने फेसबुक फेज पर पोस्ट करते हुए आम आदमी पार्टी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। बकायदा उन्होंने टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा डाला। आप भी पढिय़े क्या लिखा संतोष कबड़वाल ने…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:समूह गान प्रतियोगिता में ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल प्रथम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।