हल्द्वानी: वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडे को कथाकार-पत्रकार स्व. आनंद बल्लभ उप्रेती स्मृति सम्मान…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: हल्द्वानी में आयोजित कथाकार पत्रकार स्वर्गीय आनंद बल्लभ उप्रेती के 9 वें स्मृति समारोह में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडे को पत्रकारिता के लिए इस वर्ष का कथाकार पत्रकार स्वर्गीय आनंद बल्लभ उपरेती स्मृति सम्मान मिला है। इसके अलावा स्मृति समारोह में सीमांत संस्कृति के संरक्षण हेतु उल्लेखनीय कार्य कर रहे श्याम सिंह ग्वाल, नारायण सिंह दुग्ताल( जोहार) रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल(नैनीताल) शिक्षाविद प्रो. गिरीश पंत( पीजी कालेज रामनगर),डॉ ललित जोशी (एसएसजे कालेजअलमोड़ा)पत्रकार गोविंद सनवाल (दैनिक जागरण) को स्व.आनंद बल्लभ उप्रेती स्मृति सम्मान दिया गया।

तीन सत्रों पर चले इस कार्यक्रम में पहले सत्र में स्वागत अभिनंदन वह सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला सहित कई शिक्षाविदो ने की ।जबकि दूसरे सत्र में हिमालयी धरोहर लला जसुली बूढ़ी शौक्याणी के ऊपर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति- लोक कला के गौरवशाली इतिहास के बारे में चर्चा की। वहीं तीसरे सत्र में कुमाऊनी पारंपरिक होली के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम आयोजक मंडल के सचिव पंकज उप्रेती ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।