हल्द्वानीः सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने किया रैली का आह्वान, कल 9.30 बजे से बंद रहेंगी दुकानें
Haldwani News: सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों, उनके धार्मिक स्थलों, महिलाओं, बच्चियों, और व्यापारियों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करते हुए कल, 10 दिसंबर 2024, सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बाजार बंद रखने और रैली में भाग लेने का अनुरोध किया है। संगठन ने इस रैली को सफल बनाने के लिए सभी दुकानदारों और व्यापारियों से समर्थन की अपील की है। सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने सभी व्यापारी और नागरिकों से अपील की है कि वे इस विरोध में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर एकजुटता का परिचय दें और पीड़ित अल्पसंख्यकों के लिए न्याय की आवाज बुलंद करें।
बांग्लादेश में हो रहे हिंदू अल्पसंख्यकों के संवैधानिक और अंतरराष्ट्रीय अधिकारों के उल्लंघन के विरोध में मंडल ने कहा कि धार्मिक स्थलों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तोड़फोड़ की जा रही है। महिलाओं और बच्चियों पर क्रूरता और यौन उत्पीड़न हो रहा है। यह अत्याचार सहनशक्ति से परे है और इसे विश्व स्तर पर उठाना आवश्यक है। संगठन ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन करते हुए भारत सरकार और विश्व संगठनों से मांग की कि हिंदू, बौद्ध, सिख, ईसाई और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह निगल्टिया ने कहा, “यह अत्याचार सहन नहीं किया जा सकता। भारत सरकार को इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाना चाहिए। प्रदेश महामंत्री भुवन चंद्र भट्ट ने कहा, “बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के प्रतिष्ठानों को खत्म करने और धार्मिक स्थलों को नष्ट करने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। आतंकवादी प्रवृत्ति वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। महिला प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा ने नारी शक्ति की बात करते हुए कहा, “महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार किसी भी दृष्टि से सहनीय नहीं है। बांग्लादेश के इन कृत्यों पर सरकारों को कड़े कदम उठाने चाहिए।”
कार्यक्रम का नेतृत्व और समर्थन:
रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह निगल्टिया और प्रदेश महामंत्री भुवन चंद्र भट्ट ने किया। इसमें प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश थुआल, प्रदेश सचिव चंदन बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रताप जोशी, प्रदेश प्रवक्ता संजय त्यागी, जिलाध्यक्ष नैनीताल नरेश पाण्डे,प्रदेश महिला प्रभारी सीमा बत्रा, महिला प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी, जिला प्रभारी संजय बिष्ट, सह प्रभारी राहुल जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यतरूण वानखेड़े, प्रदेश प्रभारी गंगा साही, मंडल मुखानी अध्यक्ष भुवन सागुडी, कैलाश बिष्ट, दीपक जोशी, बालम जोशी, हर स्वरूप पाल, हिमांशी पडलिया, तरनजीत कौर, मंजू भट्ट, युवा प्रदेश सचिव दीप जोशी, युवा शहर अध्यक्ष सज्जन बत्रा, मयंक गोस्वामी, आयुश नागर, शेखर शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।