हल्द्वानीः(बड़ी खबर)-रकसिया एवं देवखड़ी नालों में अतिक्रमण की जांच, पहले दिन 47 आपत्तियाँ दर्ज

खबर शेयर करें

Haldwani News: रकसिया एवं देवखड़ी नालों में अतिक्रमण तथा संभावित मानसूनी प्रभावों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशन में चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की गई है। उक्त कार्ययोजना के क्रम में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा निर्देशित किया गया कि दिनांक 23 जून से 29 जून, तक चिन्हित क्षेत्रों में बहुविभागीय टीमें गठित कर आपत्तियाँ प्राप्त करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जाए।

प्रत्येक शिविर में राजस्व विभाग, नगर निगम, सिंचाई विभाग तथा अन्य सम्बंधित विभागों के नामित कार्मिक उपस्थित रहेंगे। इन शिविरों में पूर्व में नोटिस प्राप्त अतिक्रमणकर्ताओं को स्वामित्व एवं पक्ष संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने का पूर्ण अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्हें आवश्यकतानुसार सुविधा हेतु पेपर, पेन तथा लेखक (जो व्यक्ति स्वयं आवेदन न लिख सकें उनके लिए) उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रथम शिविर का आयोजन 23 जून, को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बमौरी मल्ली में किया गया।इस शिविर में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह स्वयं उपस्थित रहकर शिविर कार्यवाही का निरीक्षण किया। शिविर में कुल 47 व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण संबंधी नोटिस के विरूद्ध आपत्तियाँ एवं दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, जिन्हें विधिवत संकलित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: पति और दो बेटों को छोड़ प्रेमी संग नोएडा पहुंची महिला

इस क्रम में आगामी तिथियों को हल्द्वानी के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे-

24 जून: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सुभाषनगर

25 जून: कार्यालय, रेशम विभाग

26 जून: आवास विकास कॉलोनी

27 जून: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बमौरी तल्ली

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हनीट्रैप में फंसा स्टोन क्रशर स्वामी, 7 करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप

28 जून: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दमुवादूंगा बंदोबस्ती

प्राप्त आपत्तियों को विभागीय स्तर पर परीक्षण कर क्रमबद्ध सूची बनाई जाएगी और अंतिम निर्णय स्थलीय निरीक्षण एवं अभिलेखीय सत्यापन के पश्चात लिया जाएगा। एसडीएम हल्द्वानी ने स्पष्ट किया कि मानसून पूर्व इस कार्यवाही का उद्देश्य नालों के प्राकृतिक प्रवाह को अवरुद्ध करने वाले अवैध निर्माणों की विधिसम्मत पहचान व निस्तारण है ताकि संभावित जनहानि से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।