हल्द्वानी: पहले पत्नी को घर से निकला, फिर साली को लेकर पति हुआ फरार

Haldwani News: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मलिक का बगीचा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 4 मार्च 2017 को आकिब निवासी बनभूलपुरा के साथ हुआ था।
शादी के बाद दहेज में कार नहीं लाने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। इस बीच वह गर्भवती हुई और उसने एक पुत्री को जन्म दिया जिसके बाद ससुरालियों का उत्पीड़न और भी ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद उसकी दूसरी बेटी हुई तो इनका अत्याचार और भी ज्यादा बढ़ गया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसका पति पानी जहर मिलाकर ले आया और उसे पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का कहना है कि इसके कुछ दिन बाद पति आकिब उसकी छोटी बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है और आज तक वापस नहीं आया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।