हल्द्वानी: कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने जारी किया वीडियो संदेश, ग्रेड पे को लेकर पुलिस कर्मियों से कही ये बात…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Election 2022: हल्द्वानी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने आज अपने एक बयान में कहा कि उत्तराखंड की डबल इंजन की सरकार ने 4600 ग्रेड पे को लेकर पुलिस कर्मियों से जो झूठा वादा किया था, पूरा प्रदेश उससे वाकिफ है। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया जिसमें लिखा गय है कि पुलिस कर्मियों को सरकार आने पर 4600 ग्रेड पे दिया जाएगा। इसके लिए सभी को मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाने होगी।

कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो पुलिसकर्मियों को अवश्व ही ग्रेड पे दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले पुलिस कर्मियों के परिजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात करते हुए सरकार आने पर ग्रेड पे लागू किए जाने की बात की थी। अब कांग्रेस ने इसके अपने घोषणा पत्र में शामिल करते हुए ग्रेड पे देने की बात कही है। उन्होंने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से पुलिसकर्मियों के परिजनों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।