हल्द्वानीः भाजपा ने काठगोदाम से नीरज बिष्ट और हल्द्वानी से मधुकर को बनाया मंडल अध्यक्ष

Haldwani News: भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास के अनुमोदन एवं विधानसभा पर्यवेक्षकों की सहमति के बाद संगठन पर्व के अंतर्गत सम्पन्न मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में भाजपा जिला नैनीताल के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-जारी हुआ फरमान, उत्तराखंड से पाकिस्तानियों को चिन्हित कर भेजे वापस

काठगोदाम से नीरज बिष्ट, हल्द्वानी से मधुकर श्रोतिय को पार्टी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को भाजपा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।
