हल्द्वानी: भाजपा प्रत्याशी रौतेला ने झोंकी पूरी ताकत, डोर टू डोर पहुंचकर मांगें वोट…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Election 2022: मतदान की तिथि नजदीक आते ही सभी दलों के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हल्द्वानी विधानसभा से प्रत्याशी डा. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने मेडिकल कॉलेज रामपुर रोड, बाल्मीकि नगर, सती कालोनी, एफडीआई, सुभाष नगर, शान्ति नगर में बैठक व लोागें से डोर टू डोर जनसम्पर्क किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी डा. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने कहा कि उन्हें जनता का अपार जनसमर्थन व आर्शीवाद मिल रहा है। रौतेला ने कहा कि दो हजार 25 करोड़ रूपये की सौगात जो हल्द्वानी शहर को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गयी है, उससे शहर का विकास किया जायेगा। इसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। रौतेला ने लोगों से आगामी 14 फरवरी को कमल के निशान पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की।
इस मौके पर राजेन्द्र भाकुनी, रिंकी जोशी, नरेन्द्र परमार, मीरा गोस्वामी, गोविन्द सिंह कार्की, भुवन भट्ट, प्रदीप जनौटी, धमेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।