हल्द्वानीः पाल कॉलेज की कमान संभालेंगे अतुल पाल, बने नये CEO

खबर शेयर करें

Haldwani News: पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेनेजमेंट ने अतुल पाल को अपना नया CEO नियुक्त किया। इससे पहले निर्भय पाल जी सीईओ के रूप में कार्यरत थे। वर्तमान में निर्भय पाल को प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। अतुल पाल अपनी नई भूमिका में संबोधित करते हुए कहा, “मेरा उ‌द्देश्य कॉलेज के छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना और कॉलेज को उच्च स्तरीय संस्थान बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास रहेगा। इसके लिए मुझसे सभी का सहयोग चाहिए। कॉलेज के एडवाइजर डॉक्टर के के पांडे ने ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा विश्वास है कि अतुल पाल जी की नेतृत्व शैली और दूरदर्शी दृष्टिकोण हमारे संस्थान को एक नई दिशा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन नारायण पाल, सचिव कामिनी पाल, मुख्य सलाहकार प्रो के. के पांडे, निदेशक डॉ शुभो च‌ट्टोपाध्याय, प्रिंसिपल डॉ संदीप लोहनी, डॉ किरन सती विभागाध्यक्ष, एवं संस्थान के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवम् समस्त कर्मचारियों ने नए सीईओ का स्वागत किया। सभी नए नेतृत्व के साथ कॉलेज के उज्जवल भविष्य के लिए उत्साहित हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।