हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-50 पेटी शराब के साथ तस्कर दबोचा, घर में रखा था स्टाॅक…

खबर शेयर करें

Haldwani News: नशे के खिलाफ हल्द्वनी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। विगत दिवस पुलिस ने 13 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा था। अब आज पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक तस्कर मौके से फरार हो गया। जिसके पास से 50 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस अब आगे की कार्यवाही में जुटी है। आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: DPS में स्कॉलर बैज समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ मोन्टू पुत्र अमरीक सिंह निवासी गोविन्दपुर सुभाषनगर भोटियापडाव बताया जबकि उसके साथ अमन पुत्र रविन्द्र सुभाषनगर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके घर के बाहर उतारी गयी 25 अलग-अलग बांड की अवैध शराब कुल 419 बोतल बरामद किये। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ 66/23 धारा-60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। आगे पढ़िये…

Ad

तस्कर ने बताया कि वह अन्य राज्यों से शराब खरीदकर हल्द्वानी और पहाड़ के जिलों में महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस तस्कर का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वउनि. विजय मेहता कोतवाली हल्द्वानी, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, महिला उनि मन्जू ज्याला कोतवाली हल्द्वानी, हे कानि कुंदन सिंह कठायत एसओजी, हेकानि त्रिलोक रौतेला, कानि प्रकाश बराल, घनश्याम रौतेला, अशोक रावत, भानू प्रताप, अनिल गिरी, दिनेश नगरकोटी शामिल रहे है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।