उत्तराखंड के लिए गौरव का पल, शहीद मेजर ढौंडियाल की पत्नी निकिता ढौडियाल बनी सेना में लेफ्टिनेंट

Pahad Prabhat News Uttarakhand: आज उत्तराखंड के लिए गौरव का पल है। आज शहीद मेजर ढौंडियाल की पत्नी निकिता ढौडियाल सेना का हिस्सा बन गई है। नकिता ने लेफ्टिनेंट निकिता कौल ढौंडियाल के तौर पर आर्मी ज्वॉइन किया। बता दें कि शहीद मेजर ढौंडियाल की शादी मात्र 9 महीने पहले ही हुई थी ऐसे में उनके शहीद होने के बाद उनकी 27 वर्षीय पत्नी निकिता कौल ढौंडियाल ने उस वक्त भी हार नहीं मानी और मन बना लिया था कि वो सेना को ही ज्वाइन करेंगी उनका ये फैसला अब फलीभूत हो गया है जब निकिता ने लेफ्टिनेंट निकिता कौल ढौंडियाल के तौर पर आर्मी ज्वॉइन किया।
दो साल केे अंतराल में विभूति के देश सेवा के जज्बे ने उनकी पत्नी निकिता के भीतर न सिर्फ नया रूप लिया, बल्कि सेना में भर्ती होने का उनका सफर अब अंतिम पड़ाव पर है। वह ओटीए ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं । विभूति ढौंढियाल जम्मू कश्मीर में हुए 2019 में हुए सैन्य अभियान में शहीद हो गए थे। उनके शहीद होने के बाद उनकी पत्नी निकिता ने पति के सपने को पूरा करने के लिए सेना में जाने का मन बनाया। निकिता ने दिसंबर 2019 में इलाहाबाद में वूमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा दी थी। जिसमें वह पास हो गई थीं


देहरादून शहर के डंगवाल मार्ग निवासी शहीद मेजर विभूति पति की वीरता से अभिभूत वह उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सेना में अधिकारी बनने जा रही हैं। कश्मीर की रहने वाली निकिता के परिवार ने आतंक को काफी करीब से देखा हुआ है। उनकी मजबूती की झलक निकिता के व्यक्तित्व पर भी नजर आती है। ऐसे मुश्किल घड़ी में उन्होंने न केवल खुद को बल्कि परिवार को भी संभाला। इससे पहले निकिता एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थीं। यह एक नई पारी है जो कॉरपोरेट कल्चर से पूरी तरह से अलग है। पासिंग आउट के बाद वह 21 दिन की छुट्टी आएंगी। यदि दून में हालात ठीक रहे तो इस दौरान वे यहां भी आएंगी।





















