हल्द्वानी: योग दिवस पर अजय योग एवं फिटनेस सेंटर में लगा शिविर, डॉ. गीतिका बल्यूटिया ने किया शुभारभ

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “अजय योग एवं फिटनेस सेंटर, हल्द्वानी” द्वारा एक विशेष योग शिविर का आयोजन अमर गार्डन, डहरिया में किया गया, जिसमें लगभग 200 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंस्पिरेशन स्कूल की चेयरपर्सन डॉ गीतिका बल्यूटिया, विधायक सुमित हृदयेश, एसपी (सीआईडी) कमला बिष्ट, एक्रो योगी अजय तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच हेड नवीन निश्चल ने किया।


मुख्य अतिथि डॉ. गीतिका बल्यूटिया ने योग को
एक शक्तिशाली साधन बताया जो हमारे जीवन को सकारात्मक दिशा देता है । इसके नियमित अभ्यास से हम अपने शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। योग हमें अधिक सकारात्मक, सहानुभूतिपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए, हमें अपने जीवन में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हर परिवार को वित्तीय सुरक्षा से जोड़ने की पहल, चॉइस वेल्दी ने मनाया एक वर्ष पूरा होने का जश्न


इस अवसर पर योगाचार्य अजय ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन रहा, जिसे सभी ने सराहा। अजय योग एवं फिटनेस सेंटर, हल्द्वानी द्वारा योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले योग साधकों को सम्मानित किया और योग के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  दिनभर की बड़ी खबरेंः होटल-रिसोर्ट पंजीकरण, रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई, जीजा की मेहनत और साला IPS के बाद IAS

इस आयोजन को सफल बनाने में अजय योग एवं फिटनेस सेंटर के प्रशिक्षकों – शालिनी कंवल, दीपक, आनंद, ज्योति एवं गौरव ने अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में द्रौपदी गोयल, मनोज केसरवानी, रश्मि मर्तोलिया, विजय जयसवाल, भारती सतवाल, मनीष मर्तोलिया, गौरव मर्तोलिया, मनीष मित्तल, गुरमीत सिंह, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।