हल्द्वानी: विधायक निधि के कार्यों का शीघ्र लोकार्पण करें विभाग: सुमित

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुमित हृदयेश ने आज अपने आवास पर लोक निर्माण विभाग (PWD), सिंचाई विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN), मंडी परिषद एवं जल संस्थान के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे तथा पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

विधायक सुमित हृदयेश ने वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में उनकी विधायक निधि से पूर्ण हुए कार्यों का शीघ्र लोकार्पण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही क्षेत्र में सड़कों की स्थिति, विद्युत एवं जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर )- अगले 3 घंटों में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।