CTET Result 2021: CTET का रिजल्ट जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड…

खबर शेयर करें

CTET Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हो गए थे, वह‌ अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या ctet.nic.in के माध्यम से परीक्षा का रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पेपर 1 के लिए 18,92,276 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि, इस परीक्षा के लिए 14,95,511 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 4,45,467 छात्रों को सफल घोषित किया गया है। वहीं, पेपर 2 के लिए 16,62,886 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था और 12,78,165 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। ‌इस परीक्षा में 2,20,069 छात्र सफल हुए हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या ctet.nic.in पर इन स्टेप्स के माध्यम से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Ad Ad
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।