Bollywood News: कंगना रनोट ने तापसी पन्नू को बताया था ‘सस्ती कॉपी’…

खबर शेयर करें

Kangana Ranaut VS Taapsee Pannu: कंगना रनोट लगातार तापसी पन्नू पर निशाना साधते रहती हैl वह उन्हें ‘सस्ती कॉपी’ भी बता चुकी हैl अब एकता कपूर ने इन दोनों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी हैl एकता कपूर अपनी आगामी फिल्म दोबारा के ट्रेलर लॉन्च पर नजर आई थीl इस फिल्म में तापसी पन्नू की अहम भूमिका हैl तापसी पन्नू हाल ही में शाह रुख खान के साथ फिल्म डंकी की के शूटिंग में व्यस्त थीl

एकता कपूर के अलावा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर निर्देशक अनुराग कश्यप भी नजर आएl कंगना रनोट ने तापसी पन्नू को एक इंटरव्यू के दौरान अपनी सस्ती कॉपी बताया था, जब निर्माता एकता कपूर से इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा, ‘दोनों के बीच एक ही समानताएं हैं कि दोनों बहुत ही शानदार एक्ट्रेस है और दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाना यह हमारा काम नहीं हैl हम महिलाएं हैंl हम एक-दूसरे का क्राउन एडजस्ट करती हैं, निकालती नहीं हैl’

Ad Ad

एकता कपूर ने आगे कहा, ‘मुझे इन कलाकारों के साथ काम करके अच्छा लगा अगर कोई दिलचस्प प्रोजेक्ट आएगा तो मैं इन दोनों से कहूंगी कि वह फिल्म की कहानी पढ़ें और ऐसे अच्छे कलाकारों के साथ काम करके मुझे अच्छा लगेगाl कंगना और तापसी दोनों ही ब्रिलियंट एक्ट्रेस हैl’

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।