Breaking: सीबीएसई ने 21 स्कूलों की मान्यता की रद्द, मिली ये खामियां

खबर शेयर करें

Cbse News: सीबीएसई ने बुधवार को 21 विद्यालयों की मान्यता रद्द करने के साथ-साथ छह अन्य स्कूलों का दर्जा घटाकर माध्यमिक (10वीं) कर दिया। इनमें से 16 स्कूल दिल्ली में हैं, जबकि पांच स्कूल राजस्थान के कोटा और सीकर में स्थित हैं। यह कार्रवाई सितंबर में दिल्ली और राजस्थान के विभिन्न विद्यालयों में किए गए निरीक्षणों के बाद की गई।

सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता ने कहा कि डमी स्कूलों या बिना उपस्थित विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रथा शिक्षा के मूल उद्देश्य के खिलाफ है। निरीक्षण में इन स्कूलों में कई खामियां पाई गई थीं, जिनके बाद नोटिस भेजे गए थे। स्कूलों के जवाब की जांच के बाद यह कठोर कदम उठाया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।