Bollywood News :OMG 2 से सामने आया Akshay Kumar का फर्स्ट LOOK, वीडियो वायरल…

खबर शेयर करें

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परेश रावल की हिट फिल्म ओह माय गॉड का सीक्वल OMG 2 लंबे वक्त से चर्चा में है। फिल्म को लेकर फैंस में खासा एक्साइटमेंट है। फिल्म की शूटिंग कोरोना के कारण बीच में रुक गई थी और फिर बाद में अक्षय की मां के निधन की वजह से उनका ये प्रोजेक्ट बीच में अटक गया था। अब एक बार फिर से अक्की अपने प्रोजेक्ट्स को एक के बाद एक शुरू कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने OMG 2 की शूटिंग शुरू कर दी है और इसके सेट से अक्षय का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

LOOK में अक्षय कुमार ने अपने बालों को जटा की तरह बांधा हुआ है। साथ ही अक्की ब्लू पायजामा और लंबी टीशर्ट पहने हुए हैं। उनके गले में रुद्राक्ष की माला है। ये वीडियो अक्षय के फैन क्लब ने शेयर किया है। वीडियो के बैक ग्राउंड में शिव तांडव स्टोर्म चल रहा है। वीडियो में अक्षय का लुक धमाकेदार है।फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं 

Ad Ad

वीडियो वायरल होकर सीधे अक्षय कुमार तक पहुंच गया है। अक्षय ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। अक्षय ने तांडव स्टोर्म का शानदार म्यूजिक देने वाले म्यूजिशियन शंकर महादेवन की तारीफ भी की है। OMG 2 में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन अमित राय करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।