उत्तराखंड :(बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट, मंगलवार को भी बंद रहेंगे इस जिले के सभी स्कूल

Uttrakhand Weather :भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 20.07.2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 21.07.2026 को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने / कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। तद्रूम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 21.07.2026 (मंगलवार) को जनपद अन्तर्गत समस्त् शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत 21.07.2026 (मंगलवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर/ जिला कार्यक्रम अधिकारी बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।






























