हल्द्वानी :(बड़ी खबर)-गौलापार में पानी की टंकी के अंदर दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के मानपुर पश्चिम गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा पानी की टंकी के लेंटर का ढोला खोलने के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में बनी टंकी के अंदर जहरीली गैस के कारण तीनों का दम घुट गया।

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय सरस्वती देवी, उनके 40 वर्षीय बड़े बेटे धर्मेंद्र बिष्ट और छोटे बेटे खुशाल बिष्ट के रूप में हुई है। हादसे के बाद तीनों को आनन-फानन में उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।