हल्द्वानी : लखपति दीदी सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का सम्मान

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला नैनीताल की ओर से विधानसभा हल्द्वानी में जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती के नेतृत्व में लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और स्वयं सहायता समूहों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

सम्मेलन के दौरान जनजागृति समूह, उमंग, नवदुर्गा, श्यामा, नव चेतना, स्वर्णिमा, महिला एवं शक्ति, मां शक्ति, युक्ति, पूर्णिमा सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी नवीन भट्ट, दर्जा राज्यमंत्री मोहन पाठक, रेनू अधिकारी, कौस्तुभ नंदजोशी, प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम सहसंयोजक विजयालक्ष्मी, प्रदेश सहसंयोजक भूमिका गोयल, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, जिला महामंत्री राशि जैन, गुंजन सडाना, बसंती महरा सहित भाजपा महिला मोर्चा की अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।






























