हल्द्वानी : वृहद पौधरोपण अभियान, सितंबर तक 35 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य: डॉ. आशुतोष पंत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 जुलाई से वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी से की गई थी। पहले दिन सांसद अजय भट्ट ने अभियान का शुभारंभ किया।

अभियान के तहत विश्वविद्यालय के कुलपति नवीन लोहनी के सहयोग से 500 पौधे उपलब्ध कराए गए, जिन्हें विश्वविद्यालय के हरिश जोशी, विनोद बिरखानी, अध्यापकों और विद्यार्थियों के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर रोपित किया गया। इसके अलावा हल्दूचौड़, कालाढूंगी, चकलुआ, सेंट पॉल्स स्कूल, जज फार्म, दमुवाढूंगा, हंस विहार-शांति विहार और रुद्रपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को अपने घरों में लगाने के लिए पौधे वितरित किए गए।

अभियान के संयोजक डॉ. आशुतोष पंत ने बताया कि सोमवार सुबह हल्द्वानी के क्वींस पब्लिक स्कूल में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पौधे लगाने और पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में करीब एक हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। जिन विद्यार्थियों के घरों में पौधे लगाने के लिए पर्याप्त स्थान है, उन्हें फलदार पौधे भेंट किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : लखपति दीदी सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का सम्मान

डॉ. पंत ने बताया कि अभियान के तहत प्रतिदिन दो से तीन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बारिश के कारण कई बार अभियान में बाधा भी आती है, लेकिन इस वर्ष 35 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुभचिंतकों और पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से सितंबर तक निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्राणवायु के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। विकास जरूरी है, लेकिन विकास के नाम पर जिस तेजी से पेड़ों का कटान हो रहा है, उस अनुपात में पौधरोपण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में पेड़ों के संरक्षण और पर्यावरण को बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से हरियाली संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा : शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन पर पुलिसिया कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला

अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में संयोजक के रूप में सहयोग प्रदान करने वाले महेश तिवारी, कपिल राणा, मनोज पाठक, आनंद भाकुनी, गिरीश जोशी, नित्यानंद जोशी, आरपी सिंह, संजय त्यागी, संजय बिरखानी और दीपक नेगी का डॉ. आशुतोष पंत ने आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।