अल्मोड़ाः(बड़ी खबर)-सुबह-सुबह यात्रियों से भरी बस खाई में समाई, 6 की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें

Almora Accident News: अल्मोड़ा जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस पहाड़ क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से बस सड़क से फिसलकर सैकड़ों फीट नीचे खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है, वहीं मृतकों और घायलों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच वर्षों में बदला उत्तराखंड का विकास परिदृश्य: निर्णय, सुशासन और जनविश्वास की नई कहानी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।