हल्द्वानी: गमरा दूर्वाष्टमी पर महिलाओं ने की गौरा-महेश्वर की विधिवत पूजा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। लोकपर्व गमरा दूर्वाष्टमी के अवसर पर पीलीकोठी स्थित सर्वोदय विहार कॉलोनी में महिलाओं ने विधि-विधान के साथ भगवान गौरा-महेश्वर की पूजा-अर्चना की। पूजा का आयोजन पंडित कैलाश पांडे के निर्देशन में संपन्न हुआ।

गमरा दूर्वाष्टमी का व्रत दो दिन का होता है। व्रत रखने वाली महिलाएं पांच प्रकार के अनाज को भिगोकर बिरुड़ तैयार करती हैं। इसके बाद सातूं पर्व पर गौरा तथा आठूं के दिन महेश्वर की पूजा-अर्चना की जाती है। इसी परंपरा के तहत सर्वोदय विहार कॉलोनी में महिलाओं ने भगवान गौरा-महेश्वर की विधिवत पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने लोकपर्व की परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा-अनुष्ठान कर अपनी संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : वंदे मातरम् पर कांग्रेस का फैसला तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण: सुरेश भट्ट

इस अवसर पर विमला बिष्ट, हेमा पंत, पुष्पा उपाध्याय, हिमानी उपाध्याय, अनीता लोहनी, खुशी लोहनी, दीप्ति उपाध्याय, चंपा हरबोला, दीपा पंत, बसंती जोशी, चारु जोशी, मुन्नी उप्रेती, भगवती पांडेय सहित कॉलोनी की कई महिलाएं मौजूद रहीं।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।