Weather Update: उत्तराखंड में इस दिन बदलेगा मौसम, बारिश और हिमपात की आशंका…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 24 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 25 और 26 फरवरी को एक बार फिर से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, 28 फरवरी के बाद गर्मी का दौर देखने को मिलेगा। आगे पढ़िये…

मंगलवार को राजधानी दून समेत ऊंचाई वाले इलाकों जैसे मसूरी, चकराता में बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दून में जहां अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री तक पहुंच गया। आगे पढ़िये…

25 फरवरी को पर्वतीय जिलों में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 26 फरवरी को उक्त जिलों के साथ ही बागेश्वर, देहरादून, टिहरी जिले के कुछ इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- 20 को सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, 21 को आयेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।