उत्तराखंड: पहाड़ में निर्विरोध बने ग्राम प्रधान की लाश पेड़ पर लटकती मिली

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। डीडीहाट तहसील के ननकुड़ी गांव में हाल ही में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान संजय कुमार का शव गांव के प्राथमिक स्कूल के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और शोक की लहर दौड़ गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय संजय कुमार कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे।

Ad

बता दें कि संजय कुमार ने अभी दो सप्ताह पहले ही ग्राम प्रधान पद की शपथ ली थी। ग्रामीणों ने उन्हें निर्विरोध चुना था ताकि गांव का विकास तेजी से हो सके। लेकिन उनके इस कदम से हर कोई हैरान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक बरस रहे बादल, 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट,

ग्रामीणों ने बताया कि संजय पहले भी वर्ष 2002 से 2007 तक ग्राम प्रधान रह चुके थे और हमेशा गांव के विकास कार्यों में अग्रसर रहते थे। मिलनसार स्वभाव और सहयोगी भावना के चलते लोग उन्हें बहुत मानते थे। अचानक उनकी मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली:टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला

ग्राम प्रधान के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। पिता के इस कदम से परिवार समेत पूरा गांव टूट चुका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।