Uttrakhand Govt Job: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, UKPSC ने निकाली 445 पदों पर भर्ती…

खबर शेयर करें

UKPSC Recruitment 2022: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके तहत कुल 445 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्या उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर 2022 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 20 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे आवेदन का मोड केवल ऑनलाइन होगा. आयु सीमा की बात करें तो आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट का भी प्रावधान है. 

आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यहां दिए गए ‘अभी आवेदन करें’ के विकल्प पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स दर्ज करें. इसके बाद फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड  करने के बाद एग्जाम फीस का पेमेंट करें. आवेदन की प्रोसेस पूरी करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख लें. 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सीएम धामी ने किया निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण

जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास टाइपिंग की नॉलेज भी होनी चाहिए. बता दें, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखें. 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।