Uttareakhd: स्कूलों के लिए जरूरी खबर, स्कूल बसों व वैन पर आया बड़ा अपडेट

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: उत्तरकाशी जिले के मोरी नैटवाड़ में निजी स्कूल की वैन में लगी आग के बाद दून परिवहन विभाग अलर्ट हो गया है,परिवहन विभाग स्कूल बस और वैन का फायर सुरक्षा ऑडिट करने की तैयारी में जुट गया है,ऐसे में अब परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के ड्राइवर को फायर उपकरणों के उपयोग की ट्रेनिंग दी जाएगी,यह ट्रेनिंग 100–100 के बैच में दी जाएगी।

आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि स्कूल बस और वैन में सुरक्षा के सभी उपकरण होने चाहिए,हालांकि परिवहन विभाग द्वारा उपकरणों की जांच के लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है, शैलेश तिवारी ने बताया कि इस बार जून महीने में स्कूल बस और वैन का फायर सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा, यह ऑडिट अग्निशमन विभाग के सहयोग से होगा,यदि किसी वाहन में किसी तरह की कमी मिलती है तो उन कमियों को पूरा करवाया जाएगा,साथ ही शैलेश तिवारी ने बताया कि यात्रा वाहनों में फायर उपकरण तो लगे रहते हैं लेकिन ड्राइवरों को उनके उपयोगी की जानकारी नहीं होती,ऐसे में ड्राइवर को इस बार ट्रेनिंग दी जाएगी,इसके लिए अग्निशमन विभाग की ओर से वाकायदा डेमो भी दिया जाएगा,आग से बचाव के लिए क्या-क्या करें इसकी भी विस्तार से जानकारी दी जाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।