उत्तराखंड: दो चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, देखिए आपके ब्लॉक में कब होगा मतदान

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के बाकी जिलों में दो चरणों में मतदान होगा और 19 जुलाई को मतगणना कराई जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी थी, जिसके बाद 21 जून को अधिसूचना जारी कर दी गई। अब 23 जून को जिलाधिकारी पंचायत चुनाव की सूचना जारी करेंगे, जिसके साथ ही सभी 12 जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

कहां-कहां होंगे चुनावः
89 विकासखंड
7499 ग्राम पंचायतें

कुल पदः 66,418
सदस्य ग्राम पंचायतः 55,587
प्रधान ग्राम पंचायतः 7,499
सदस्य क्षेत्र पंचायतः 2,974
सदस्य जिला पंचायतः 358
राज्यभर में 8276 मतदान केंद्र और 10,529 मतदान स्थल बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक बरस रहे बादल, 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट,

चुनावी कार्यक्रम इस प्रकार हैः
21 जून – पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी
25 से 28 जून – नामांकन सुबह 8 से शाम 4 बजे तक
29 जून से 1 जुलाई – नामांकन पत्रों की जांच
2 जुलाई – नाम वापसी की आखिरी तारीख (सुबह 8 से शाम 3 बजे तक)
3 जुलाई – पहले चरण के लिए चुनाव चिन्ह आवंटन
10 जुलाई -पहले चरण का मतदान (सुबह 8 से शाम 5 बजे तक)
8 जुलाई – दूसरे चरण का चुनाव चिन्ह आवंटन
15 जुलाई – दूसरे चरण का मतदान
19 जुलाई -दोनों चरणों की मतगणना एक साथ

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पीएनबी के सीएसआर सहयोग से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

चुनाव आयोग ने सभी जिलों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। मतगणना तक सभी 12 जिलों में आचार संहिता प्रभावी रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।