उत्तराखंडः(बड़ी खबर)-समूह “ग” के 120 पदों पर भर्ती निरस्त, UKSSSC ने जारी किया नया अपडेट

खबर शेयर करें

uksssc News: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्याः 68/ उ०अ० से०च०आ० / 2025 दिनांक 31.01.2025 द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न विभागों के समूह ‘ग’ के अन्तर्गत विज्ञान/कृषि/जीव विज्ञान विषय की अर्हता से संबंधित कुल 241 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञप्ति प्रकाशित की गई है।

उक्त विज्ञापन में बिन्दु संख्या-4 (K) में अंकित तालिका में पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी (पदकोड-646/343/68/2025) के 120 पदों को विज्ञापन से पृथक करते हुए निरस्त किया जाता है। उपरोक्त के अतिरिक्त विज्ञापन संख्याः 68/उ०अ० से०च०आ०/2025 दिनांक 31.01.2025 के शेष प्राविधान यथावत् रहेंगे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।