उत्तराखंडः UKPSC ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा नोटिफिकेशन, 23 दिसंबर से होगी परीक्षा…

खबर शेयर करें

UKPSC NEWS: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जेई भर्ती परीक्षा 23 से 27 दिसंबर तक कराएगा। आयोग ने इसका परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आठ दिसंबर को जारी किए जाएंगे। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा का आयोजन 23, 24, 26 व 27 दिसंबर को 14 शहरों में अलग-अलग केंद्रों पर होगा। यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी, जिसके एडमिट कार्ड आठ दिसंबर को वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

23 दिसंबर को पहली पाली में सामान्य हिंदी, दूसरी पाली में सामान्य अंग्रेजी, 24 दिसंबर के पहली पाली में सिविल इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्नपत्र, दूसरी पाली में द्वितीय प्रश्नपत्र, 26 दिसंबर को पहली पाली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम, दूसरी पाली में द्वितीय पेपर होगा। 27 दिसंबर को इलेक्ट्रिक, एग्रीकल्चर इंजीनियर प्रथम प्रश्नपत्र और दूसरी पाली में द्वितीय पेपर होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।