उत्तराखंड: Ukpsc ने जारी किया वन आरक्षी परीक्षा का अपडेट, पढ़िए पूरी खबर…

खबर शेयर करें

Ukpsc News: ukpsc ने उत्तराखण्ड वन विभाग के अन्तर्गत वन आरक्षी परीक्षा- 2022 को लेकर नोटीफिकेशन जारी किया है। जिसमें 21 अक्टूबर , 2022 द्वारा विज्ञापित उत्तराखण्ड वन विभाग के अन्तर्गत वन आरक्षी परीक्षा – 2022 का आयोजन दिनाँक 09 अप्रैल , 2023 ( रविवार ) को एकल सत्र में पूर्वाह्न 11: 00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक उत्तराखण्ड राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया जायेगा।

उक्त परीक्षा के लिए औपबन्धिक रुप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र ( Admit Card ) दिनाँक 31 मार्च , 2023 से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in अथवा ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं । अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश पत्र ( Admit Card ) प्रेषित नहीं किये जायेंगे । अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।