उत्तराखंडः UKPSC ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड…

खबर शेयर करें

UKPSC NEWS: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आयोग कृषि, उद्यान पशुपालन भर्ती की परीक्षा सात जनवरी को कराएगा और आयोग ने जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग में समूह-ग के पदों पर भर्ती के लिए सात जनवरी को सभी जिलों में विभिन्न केंद्रों पर कराएगा। इसके प्रवेश पत्र 23 दिसंबर को जारी होंगे। आयोग ने इसी साल सात अक्तूबर को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। जो अभ्यर्थी श्रुतलेखक चाहते हैं, वह 18 दिसंबर तक डाक या ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 23, 24, 26 व 27 दिसंबर को 14 शहरों में होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।