उत्तराखंडः दो नवंबर से केआरसी रानीखेत में होगी भर्ती, इन्हें मिलेगा मौका…

खबर शेयर करें

Ranikhet News: केआरसी रानीखेत में दो नवंबर को दोनों रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों की भर्ती होगी। कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को फिर से डीएससी में सेवा का अवसर मिलेगा, जो उनके लिए अच्छी खबर है। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल केटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे। आगे पढ़े…

केआरसी भर्ती कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए 30 नवंबर 2021 से 31 अक्तूबर 2023 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 30 नवंबर 2018 से 31 अक्तूबर 2023 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल केटेगरी शेप-वन होनी जरूरी है। आगे पढ़े…

अभ्यर्थी को भर्ती में शामिल होने के लिए डिस्चार्ज बुक, एजीआई, एक्सटेंडेड इनश्योरेंस प्रमाणपत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज की 16 रंगीन फोटो साथ लानी होगी। इसके साथ ही एक्स टीए पर्सनल के लिए एटीसी प्रमाणपत्र भी साथ लाना होगा। आगे पढ़े…

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: खुद को सेना और गृह मंत्रालय का अधिकारी बताकर करता था ठगी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव का बेटा गिरफ्तार

भर्ती कार्यक्रम
एक नवंबर को सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों की जांच होगी।
दो नवंबर को सुबह 5.30 बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।