उत्तराखंड: CORONA की दस्तक से दो इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित, आवाजाही बंद…

खबर शेयर करें

CORONA NEWS UTTARAKHAND: एक बार फिर कोरोना ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। बुधवार को 7 आईएफएस अधिकार कोरोना पॉजिटिव निकले। लगातार बढ़ रहे कोरोनो केसों से राजधानी के दो इलाके फिर कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इससे पहले फरवरी महीने से अब तक जिले में कोरोना को लेकर कोई कंटेनमेंट जोन नहीं बना था। बुधवार को कई केस निकलने के बाद जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने शहरी क्षेत्र में दो कंटेनमेंट जोन बनाए जाने का आदेश जारी किया है।

गुरुवार को कोरोना के आठ नए मरीज मिले और 31 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया। वहीं इंदिरा गांधी नेशनल एकेडमी के ओल्ड हॉस्टल एफआरआई और जी-2 बी-19 तिब्बतन कालोनी डिक्लिन कुल्हाल में कोरोना वायरस संक्रमित मिलने पर दोनों क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार को उक्त क्षेत्रों में कांटेक्ट ट्रेसिंग और प्रभावी सर्विलांस कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्य चिकित्सधिकारी को इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों के सेंपल लेने के साथ ही नियमित मानिटरिंग का निर्देश दिया है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही बंद रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।