उत्तराखंड: आज 8731 ने कोरोना को हराया, देखिये जिलेवार गिरता कोरोना का ग्राफ

खबर शेयर करें

Pahad prabhat News Uttrakhand: शुक्रवार को 3626 संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में कोरोना से जंग हारने वाले लोगों की संख्या 70 रही। आज विभिन्न अस्पतालों से 8731 लोग डिस्चार्ज हुए। अब राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 63373 लोग अब भी अपना इलाज करा रहे

आज अल्मोड़ा में 187, बागेश्वर में 215, चमोली में 238, चंपावत में 48, देहरादून में 699, हरिद्वार ने 535, नैनीताल में 555, पौड़ी गढ़वाल में 177, पिथौरागढ़ में 178, रुद्रप्रयाग में 193, टिहरी गढ़वाल में 129, उधम सिंह नगर में 383 तथा उत्तरकाशी में 89 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह अब तक पूरे राज्य में पॉजिटिव केसों की कुल संख्या बढ़कर के 307566 हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।