उत्तराखंड: आज 3129 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, 6251 नये केस

खबर शेयर करें

देहरादून- corona update uttarakhand- उत्तराखंड में तेजी से कोरोना आंकड़े बढ़ रहे है। ताजा बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 6251 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। वही कोरोना प्रदेश में 85 मरीजों की मौत हुई।

गढ़वाल मंडल में आज फिर सबसे ज्यादा केस मिले। राजधानी देहरादून में आज 2207 और हरिद्वार में 1163 कोरोना पॉजिटिव मिले। वही कुमाऊँ में नैनीताल में 673 और उधमसिंह नगर में 827 पॉजिटिव मरीज मिले। जिसके बाद राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 174867 हो गई है । अब तक उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2502 हो गई है जबकि आज 3129 मरीज ठीक होकर घर लौटे। देखिये रिपोर्ट।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।