उत्तराखंडः मौसम विभाग का यलो अलर्ट, 29 व 30 को इन दो जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना….

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते आज 28 जनवरी से मौसम में बदलाव होगा और उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं उधम सिंह नगर हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

29 और 30 जनवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं, 2200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। 31 जनवरी को पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी, वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 और 30 जनवरी के लिए दो जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। इन दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश और देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीतील, चंपावत, उधमसिंह नगर और हरिद्वार में कहीं कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। आकाशीय बिजली चकमने के साथ ही कहीं कहीं तेज बौछार भी पड़ सकती हैं। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।