उत्तराखंड:पहाड़ में नदी किनारे मिली पुलिसकर्मी की पत्नी की लाश, दो बच्चों मां है मृतका…

खबर शेयर करें

BAGESHWAR CRIME NEWS: पहाड़ों से लगातार महिलाओं की मौत की खबरें इन दिनों आ रही है। पिछले सप्ताह ही दो महिलाओं की आत्महत्या की खबर बागेश्वर जिले से आयी थी। अब सरयू नदी के पास पुलिस को एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विवाहिता की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। शव पुलिस में तैनात फालोवर की पत्नी का है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर तुपेड़ गांव निवासी नीमा खेतवाल पत्नी नवीन खेतवाल का शव समण मंदिर के समीप सरयू नदी किनारे नदी से रेता-बजरी निकाल रहे स्थानीय लोगों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को सबसे पहले अस्पताल पहुंचा लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि मृतका नीमा का पति पुलिस लाइन रुद्रपुर में फालोवर के पद पर कार्यरत है, उसके दो बेटे हैं। विगत रविवार को पति पूजा करने गांव आया था। जिसके बाद वह वापसी में नगर के कठायतबाड़ा में रहने वाली मृतका की बहन के घर पर उसे छोड़ गया था। आज सुबह लगभग 11 बजे वह घर से निकली थी। इसके बाद संदिग्ध हालत में उसकी लाश मिली। पुलिस मृतका का मोबाइल भी नहीं मिला। उसके नंबर पर कॉल की गई जिसमें घंटी जा रही लेकिन कोई उठा नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- बुधवार को नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने जारी किया ये आदेश

इस मामले में कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।