उत्तराखंड:कुमाऊं में सबसे ठंडा रहा यह जिला, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस…

खबर शेयर करें

Haldwani News: बारिश ने सबसे ज्यादा कहर पहाड़ों में मचाया है। सोमवार को बारिश के चलते कुमाऊं में ठंड में भी इजाफा हो गया है। मौसम के करवट लेते ही हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर जिले में ठंड का अहसास हुआ। कुमाऊँ में अल्मोड़ा जिला सबसे ज्यादा ठंडा रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अल्मोड़ा जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही चम्पावत जिले में अधिकतम 15 डिग्री और न्यूनतम 12.10 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और रुद्रपुर में क्रमशः 25 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा ठंडा अल्मोड़ा में रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।