उत्तराखंडः युवती का पीछा कर रहा था मनचला, महिलाओं ने धुनाई कर उतारी इश्क की खुमारी

खबर शेयर करें

Haridwar News: अक्सर मनचलों की धुनाई की खबरें आती है। ऐसा ही हरिद्वार में सामने आया जहां मनचले को युवती का पीछा करना भारी पड़ गया। महिलाओं ने उसे पकड़ लिया इसके बाद उसके इश्क का भूत उतार दिया। मनचले ने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई और माफी मांगी। आगे से ऐसा करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

खबर हरिद्वार के ज्वालापुर की हैं। जहां शास्त्रीनगर से भेल की तरफ जाने वाले रास्ते से एक युवती पैदल जा रही थी। तभी एक युवक बाइक पर उसके पीछे आ गया और उसे रोकने लगा। इसी बीच चार महिलाएं भी वहां से गुजर रही थीं। जब युवती से उन्होंने पूछा तो युवती ने युवक पर पीछा करने का आरोप लगाया। जिसके बाद महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। फिर क्या था मनचले की धुनाई कर दी। कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई और माफी मांगी। आगे से ऐसा करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।