उत्तराखंडः सुबह माॅनिंग वाॅक पर निकले सीएम धामी, ढाबे वाले से की बातचीत…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News:आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय रुद्रप्रयाग जनपद प्रवास के दौरान भ्रमण पर निकले। अचानक सीएम धामी को देख हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान सीएम धामी तिलवाड़ा-केदारनाथ मार्ग पर स्थित स्थानीय व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के बीच चाय के साथ चर्चा की।

ढाबे वाले से की बातचीत

सीएम पुष्कर सिंह धामी को इस तरह अपने बीच पाकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान भारी बारिश के बावजूद सीएम सैर पर निकले और स्थानीय लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने पुरी ढाबे में कार्यरत विजय पंवार से भी बातचीत की।

वर्ष 2025 तक उत्तराखंड का बनाना है सर्वश्रेष्ठ राज्य

सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और निकाय अध्यक्ष व सभासदों को संवाद करते हुए कहा कि हम सब जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जिम्मेदार लोग हैं। हमारा दायित्यव है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मनोयोग से करें। मुख्यमंत्री ने कोरोनाकाल में जनप्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय रही।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए मिलकर कार्य करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

…………..

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।