अल्मोड़ा: आर्य कन्या इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, प्राची जोशी 91.8% के साथ मेरिट में शामिल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत (100%) परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की छात्राओं ने न केवल सफलता का परचम लहराया, बल्कि जिले और संस्थान का नाम भी गौरवान्वित किया है।

कॉमर्स वर्ग की मेधावी छात्रा प्राची जोशी ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। प्राची की मेहनत, अनुशासन और निरंतर लगन अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

विद्यालय की अन्य छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मानसी डंगवाल, प्राची जीना, तनीषा चिलवाल, अहिंसा और तनुजा बिष्ट सहित सभी छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय के 100% परिणाम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने छात्राओं की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों की कड़ी मेहनत, छात्राओं के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से प्राची जोशी की सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताते हुए घोषणा की कि उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया जाएगा तथा विभिन्न सार्वजनिक मंचों पर भी उन्हें सम्मानित कर अन्य छात्राओं को प्रेरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: जर्मनी में नर्सिंग जॉब के लिए भर्ती शुरू, 3 लाख तक सैलरी का अवसर

प्रधानाचार्य दीप्ति साह ने कहा कि यह सफलता भविष्य में और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: कोसी कैफे होमस्टे केस में मैनेजर भास्कर जोशी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय का यह शत-प्रतिशत परिणाम न केवल संस्थान की गुणवत्ता को दर्शाता है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।