हल्द्वानी:वूलन एक्सटेंशन काउंटर का शुभारंभ, सैनिकों और वीर नारियों को मिलेगा लाभ

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर कैंप में आज वूलन एक्सटेंशन काउंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस काउंटर का उद्घाटन ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव, विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट कुमाऊँ एवं नागा रेजिमेंट सेंटर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मेजर अनीश चन्द्रन (सेना मेडल), सूबेदार मेजर, जेसीओ एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस वूलन एक्सटेंशन काउंटर का मुख्य उद्देश्य सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और आम नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाले ऊनी वस्त्र आसानी से उपलब्ध कराना है। पहले इन उत्पादों की खरीद के लिए लोगों को रानीखेत या नैनीताल जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा काठगोदाम और आसपास के क्षेत्रों में ही उपलब्ध होगी।

यह पहल न केवल लोगों को सुलभ और उचित मूल्य पर ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराएगी, बल्कि कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर से जुड़ी वीर नारियों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। इससे उनके जीवनयापन में सुधार होगा और उनके परिवारों, विशेषकर बच्चों की शिक्षा व सुविधाओं में सकारात्मक सहयोग मिलेगा।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।