हल्द्वानी : ग्राफिक एरा के ‘ग्राफेस्ट-2026’ में गूंजेगा ‘गुलाबी क्वीन’ Jasmine Sandlas का जादू

खबर शेयर करें

Haldwani News: Graphic Era Hill University परिसर में 27 अप्रैल को बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक महोत्सव ‘ग्राफेस्ट-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पहली बार आयोजित हो रहे इस मेगा इवेंट को लेकर छात्रों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस खास अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंजाबी गायिका Jasmine Sandlas, जिन्हें ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से जाना जाता है, लाइव कॉन्सर्ट के जरिए अपनी प्रस्तुति देंगी। ‘Yaar na Miley’, ‘Patola’ और ‘Sip Sip’ जैसे सुपरहिट गानों से पहचान बना चुकीं जैस्मीन का यह हल्द्वानी में पहला बड़ा लाइव शो होगा, जिसे लेकर संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। आधुनिक साउंड सिस्टम, आकर्षक स्टेज डिजाइन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि प्रतिभागियों को एक सुरक्षित और शानदार अनुभव मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-हीट वेव का असर, स्कूलों के समय में बदलाव

यह आयोजन न केवल ग्राफिक एरा के छात्रों के लिए अविस्मरणीय साबित होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के सांस्कृतिक माहौल में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी करेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।