गरुड़: भेंटा गांव के गौरव बने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, क्षेत्र में खुशी की लहर

खबर शेयर करें

गरुड़ (बागेश्वर)। भेंटा गांव के एक होनहार युवा गौरव लोहुमी ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर (पायलट) बनकर जिले का नाम रोशन किया है। उनके इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए सम्मानित किया।

गौरव लोहुमी, विनोद लोहुमी के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा हल्द्वानी में हुई। बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखने वाले गौरव का चयन वर्ष 2020 में एनडीए के लिए हुआ। वर्ष 2023 में उन्होंने एनडीए, पुणे से पास आउट किया, जिसके बाद हैदराबाद स्थित एयरफोर्स एकेडमी में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

अब गौरव ने फ्लाइंग ब्रांच में बतौर पायलट भारतीय वायुसेना में कमीशन हासिल कर लिया है। उनके पिता आईटीबीपी से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता निर्मला लोहुमी गृहिणी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गेल उत्कर्ष का शानदार प्रदर्शन: JEE मेन्स 2026 में 73.3% सफलता

गांव पहुंचकर युवाओं को किया प्रेरित
पहली बार अधिकारी बनने के बाद गांव पहुंचे गौरव का ग्रामीणों ने शॉल ओढ़ाकर भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।