बागेश्वर: शराब के खिलाफ एकजुटता, महिलाओं ने बारातियों की शराब और बीयर की बोतलें फोड़ी

खबर शेयर करें

Bageshwar News: बागेश्वर जनपद के कपकोट क्षेत्र के झूनी गांव में महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा शराब विरोधी अभियान अब असर दिखाने लगा है। गांव की महिलाओं ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए बारातियों द्वारा लाई गई शराब और बीयर की बोतलों को छीनकर नष्ट कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

झूनी गांव की महिलाओं ने लंबे समय से गांव में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। इस नियम का पालन न केवल स्थानीय ग्रामीणों बल्कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी अनिवार्य किया गया है।

बताया जा रहा है कि विगत शुक्रवार को जब गांव में एक बारात पहुंची, तो महिलाओं ने बारातियों से विनम्र अपील करते हुए शराब गांव के भीतर न लाने का अनुरोध किया। हालांकि, कुछ बारातियों के पास शराब और बीयर की बोतलें मिलने पर महिलाओं ने उन्हें जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वी में टॉपर बनी अक्षत

इस कार्रवाई के बाद महिलाओं ने सामाजिक समरसता का उदाहरण पेश करते हुए बारातियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत भी किया। ग्रामीण महिलाएं पुष्पा देवी, मोहिनी और खिला देवी ने कहा कि गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में उनका यह प्रयास धीरे-धीरे सफल होता दिख रहा है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।