उत्तराखंड: युवती का नंबर लेकर सिरफिरा करने लगा रात में अश्लील बातें, फिर जो हुआ…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: एक युवक ने किसी से युवती का मोबाइल नंबर लिया। जिसके बाद वह युवती से रात में फोन कर अश्लील बातें करने लगा। युवती ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने लोकेशन पता कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला राजधानी के रायपुर क्षेत्र का है।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि एक युवती ने तहरीर दी थी कि एक अनजान युवक उसे रात में फोन और एसएमएस कर अश्लील बातें करता है और विरोध करने पर गाली-गलौज करता है। जिसके बाद पुलिस ने युवक ने उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। सोमवार को पुलिस ने उसे सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक की पहचान सरबजीत निवासी इंदिरा गांधी मार्ग प्रीत विहार निरंजनपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि सरबजीत ने युवती का नंबर किसी परिचित से लिया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।